बिलासपुर। जिलास्तरीय रामायण गान प्रतियोगिता 22 मई को आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में चार गांव की रामायण मंडलियों के बीच मुकाबला होगा। कोटा से चुरेली, तखतपुर से सिलतारा, मस्तूरी से वेदपरसादा और बिल्हा विकासखंड से तिफरा की रामायण ने प्रथम स्थान पाकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने हेतु पूरे प्रदेश में रामायण गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रामायण गान प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इससे पूर्व जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ था, जिसके विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड स्तरीय रामायण गान प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
