बिलासपुर। गुरूवार को जिला पंचायत सभापति ने ग्राम पंचायत बैमा में महिला समूहो के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उपस्थित लोगों को संबोधित कर अंकित गौरहा ने बताया कि महिलाओं के विकास को लेकर सरकार ने कई योजानाएं बनायी है। हम अपने अधिकारों का प्रयोग कर योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। ऐसा करने से ना केवल हम अपने परिवार की बल्कि प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

ग्राम पंचायत बैमा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महिला समूहों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अंकित गौरहा ने महिला समूहों की पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरहा ने बताया कि समूह में बड़ी ताकत होती है। अकेला चना भाड़ फोड़े या ना फोड़े..लेकिन सामुहिक एकता के दम पर बड़ी परेशानियों पर जीत हासिल किया जा सकता है।

उपस्थित महिला समुहों के सदस्यों से अंकित गौरहा ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास प्रक्रिया से जोड़ने अनेक योजनाएं चला रही है। हम सबकों योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि इन योजनाओं का सीधा सम्बन्ध योजना का लाभ लेने वालों तक ही नही है। बल्कि जब समूह का विकास होगा तो एक बहुत बड़ा वर्ग भी विकास प्रक्रिया से जुड़ेगा। सीधी बात है इससे प्रदेश का भी तेजी से विकास होगा। बैठक में 20 से अधिक महिला समूहों ने हिस्सा लिया। अंकित गौरहा ने महिला समूहों को ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने की बात कही। साथ ही यह भी दुहराया कि आत्मनिर्भर ही सफलता की कुंजी है। राज्य सरकार से इस अभियान में महिलाओं के साथ है। अंकित ने कहा…विकास की राह में हम सबकों कंधा से कंधा मिलाकर चलना होगा। ग्रामीण महिलाएं एक दूसरे का सहयोग कर समूह बनाएं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बने। इस समय राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा अऊ बारी के माध्यम से हजारों समूह लाभान्वित हो रहे हैं। सबको गौठान से जोडकर जैविक खाद बकरी पालन मुर्गी पालन मछली पालन और जैविक कृषि के क्षेत्र में रोजगार दिया जा रहा है। फल और सब्जी उत्पादन में नई तकनिकी को शामिल कर लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
