बिलासपुर। नूतन चौक स्थित नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पेनल बोर्ड में लगे उपकरण पटाखे की तरह फूटने लगे। इस दौरान लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों दहशत का माहौल था। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था।
नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर दो बजे के पहले ग्राउंड फ्लोर में सीढ़ी किनारे लगे बिजली उपकरण के पेनल बोर्ड शार्ट सर्किट हो गया। पेनल बोर्ड में आग की चिंगारी उठने लगी। बिजली उपकरण का पेनल बोर्ड में लगे उपकरण और तार फटाखे की तरह फूटने लगी। लाइब्रेरी में बैठे छात्रों में हड़कंप मच गया और जहां से रास्ता मिला भागने लगे। चुकीं ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ी के पास ही चिंगारी उठ रही थी लिहाजा छात्रों को दूसरी सीढ़ी की भागते देखा गया। दूसरी सीढ़ी से नीचे उतरने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली और धड़कते दिल के साथ अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया था। लेकिन उसके आने के पहले ही इलेक्ट्रिशियन की टीम ने पूरी बिल्डिंग की बिजली सप्लाई ट्रांसफार्मर से बंद करके आग पर काबू पा लिया था। लिहाजा फायर बिग्रेड की गाड़ी वापस लौट गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
बिलासपुरOctober 27, 2026सड़क सुरक्षा पर सख्त, 892 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, अब निलंबित लाइसेंस पर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
