बिलासपुर। बहतराई स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हद से ज्यादा पानी का बिल आने से परेशान लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 30 दिनों के भीतर इस प्रकरण का निराकरण करने का निर्देश हाउसिंग बोर्ड को दिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बहतराई निवासी अभिजीत सरकार ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की । इसमें बताया गया कि ,पहले कॉलोनी वासियों को जलकर के रूप में प्रतिमाह 100 रुपये अदा करने होते थे। अब अचानक ही जल कर को बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है । इसके बाद हाउसिंग बोर्ड ने दिसम्बर 2020 में याचिकाकर्ता को नोटिस जारी कर 5 हजार नौ सौ सत्तर रुपये 3 दिनों में पटाने कहा। नही पटाने की स्थिति में नल कनेक्शन काटने की बात कही गई। इसको लेकर याचिकाकर्ता ने बोर्ड को शिकायत कर मामले का निराकरण करने कहा। पर कोई कार्यवाई या सुनवाई नही होने पर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी .इस पर सुनवाई कर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने हाउसिंग बोर्ड को 30 दिनों के भीतर याचिकाकर्ता के प्रकरण का निराकरण करने का निर्देश दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
