बिलासपुर। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के लाभ कमाने का झांसा देकर सटोरियों ने दो छात्रों से बैंक में खाता खुलवाया। साल भर के भीतर उस खातों से 50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। जब इनकम टैक्स की नोटिस आई तो छात्र के होश उड़ गए। छात्रों ने तत्काल तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस अब सट्टेबाज और ICIC बैंक के एक कर्मचारी के तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यानगर के अभय सिंह राठौर (22 वर्ष) बी कॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसका परिचय एक साल पहले सार्थक बैसवाड़े और गौरव चौधरी से हुआ था। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के लिए एक बैंक खाता खोलने का झांसा दिया। चौधरी के कहने पर अभय सिंह अपने दोस्त क्षितिज भारद्वाज के साथ ICICI बैंक गया। वहां पर उन्होंने बताया कि उनके नाम पर एक कंपनी बनाई गई है, जिसके जरिये ट्रेडिंग करनी है। ICICI के कर्मचारी जय दुबे ने उन दोनों के नाम से फर्जी कंपनी का खाता खोल दिया। इस खाते को गौरव चौधरी ऑपरेट करता रहा, जिसमें जमा होने वाली रकम की अभय को कोई जानकारी नहीं थी। अचानक इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया जिसमें उनके खाते में हुए 50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन के एवज में टैक्स जमा करने कहा गया। हड़बड़ाकर अभय ने इस बारे में गौरव से बात की। तब गौरव ने उसे चिंता नहीं करने की बात कही और उसके खाते में 5 लाख रुपये जमा कर दिए। उसने कहा कि यह रकम वह इनकम टैक्स विभाग में जमा कर दे। पर फर्जीवाड़ा होने की आशंका में अभय ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में कर दी। पुलिस ने मामले में गौरव चौधरी और बैंक कर्मचारी जय दुबे के खिलाफ 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
