बिलासपुर। तखतपुर रोड में हुए सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे की जान बचा ली गई है। इसके लिए 112 के आरक्षकों ने रातभर मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान डंपर में फंसे युवक हाथ जोड़कर जीवन की भीख मांगता रहा।
मिली जानकारी के अनुसार कल 24 मई को झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी दोनों राजनंदगांव से 709 वाहन डंपर में मुर्गी दाना भरकर निकले थे। झारखंड के लिए निकली गाड़ी तखतपुर- बिलासपुर मुख्यमार्ग मार्ग में खम्हारिया के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मदद करने पहुंची तो देखा डंपर वाहन गड्ढे में बुरी तरह से जाकर फंसा हुआ है और महेंद्र सिंह ने की मौके पर मृत्यु हो गई है। जबकि मनु मांझी का एक पैर डंपर के नीचे फंसा हुआ था। पुलिस 112 की टीम पहुंचने पर युवक बार-बार विनती करता रहा कि उसे जीवित निकाला जाए।
112 के आरक्षक नीलकमल राजपूत आरक्षक ने डंफर में फंसे युवक को हिम्मत देते हुए कहा कि तुम हिम्मत मत हारना.. हम तुम्हे सही सलामत निकाल लेंगे। उसके बाद एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था रात 2:00 बजे रेस्क्यू शुरू की गई जो सुबह 6:00 बजे तक चली और पुलिस स्टाफ ने रेस्क्यू कर मन्नू मांझी को जीवित निकाला। जिसे 112 के आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर और ग्रामीणों की मदद से रात भर मेहनत करके युवक की जान बचा ली।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
