बिलासपुर। वन विभाग ने गुरुवार की रात एक वेगन आर से 27 नग सागौन चिरान जब्त किया है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।

वन विभाग के अधिकारियों को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलगहना परिक्षेत्र में एक वेगन आर जिसका नंबर सीजी 10 वीसी 3889 में कुछ लोग सागौन की तस्करी कर रहे है। मुखबिर से सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने घेराबंदी करके वाहन को पकड़ लिया। इस घेराबंदी के दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया। लेकिन एक आरोपी परमेश्वर पटेल पिता स्व अमरनाथ पटेल को पकड़ लिया। वेगन आर से वन विभाग ने 27 नग सागौन चिरान जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33, छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 और छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम 1969 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी विजय साहू, मो शमीम, पंकज साहू, भुलेश जोशी, अजय श्रीवास, शक्ति यादव समेत विभाग के अन्य कर्मचारी उपथित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
