जगदलपुर। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 में तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। घटना में एक चालक बाहर निकल आया लेकिन ट्रक का चालक अंदर ही जिंदा जल गया। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर से डिटेल्स खंगाल कर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था तो दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। इस बीच बालेंगा और भानपुरी के बीच दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक का चालक तो किसी तरह से अपनी जान बचा कर निकल गया। लेकिन दूसरे ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। जिन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बुझाने के बाद अंदर से एक जली हुई लाश को बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल ट्रक चालक का नाम और वह कहां का रहने वाला था। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ट्रक के नंबर प्लेट से उनके मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि, इनमें से एक ट्रक के चालक को झपकी आ गई होगी। जिससे वह सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दिया होगा। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
