जांजगीर-चांपा। महानदी में बोटिंग कर रहे बिलासपुर, भाटापारा और महासमुंद के पर्यटक डूबते-डूबते बच गए। खतरा भांपते हुए नाविक नाव को डूबने से पहले टापू में ले गए और पर्यटकों को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस SDRF की टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी 14 पर्यटकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला।
जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में शनिवार की शाम दो नावों में सवार होकर 6 बच्चे, 4 महिला व 4 पुरुष बोटिंग कर रहे थे। तभी अचानक आंधी तूफान शुरू हो गया। इस वक्त नाव नदी के बीचों-बीच थी। आंधी तूफान के चलते नाव को किनारे पर ले जाना मुश्किल हो रहा था और हवा तेज होने के कारण नाव डगमगाने लगा था। नाव कभी भी डूब सकती थी। तभी दोनों नाविकों ने समझदारी दिखाते हुए नावों को पास के ही एक टापू पर लेजाकर पर्यटकों को उतारा। टापू पर पहुँचकर पर्यटकों ने इसकी सूचना अपने परिचितों को फोन कर दिया। जिसके बाद प्रशासन तक इसकी सूचना पहुँची। तब कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी विजय अग्रवाल ने एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया। रेस्क्यू में स्थानीय मछुआरों ने भी साथ दिया और देर रात तक सभी 14 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
इनको किया गया रेस्क्यू
13 वर्षीय मानसी साहू भटगांव, 14 वर्षीय निधी साहू सोन लोहरसी बिलासपुर, 11 वर्षीय कौस्तुभ साहू सरसींवा महासमुंद, 38 वर्षीय मीना साहू भटगांव, 28 वर्षीय आशीष कुमार प्रधान कुम्हारी दुर्ग, 9 वर्षीय नितीन साहू कुम्हारी दुर्ग, 19 वर्षीय शुभ साहू कुम्हारी दुर्ग, 37 वर्षीय सोनिया साहू कुम्हारी दुर्ग, 45 वर्षीय कमल नारायण साहू कुम्हारी दुर्ग, 23 वर्षीय गौतम निषाद वार्ड क्रमांक 4 शिवरीनारायण, 60 वर्षीय नीलिमा शर्मा भाटापारा, 45 वर्षीय अर्चना पांडेय सरकंडा, 17 वर्षीय पायल मिश्रा सरकंडा, 23 वर्षीय धनाराम केंवट वार्ड क्रमांक 3 शिवरीनारायण
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
