रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने सभी राज्यों के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमे एक ही जिले में 3 साल पूरा करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार को सभी ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को अन्य जिलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग का यह निर्देश एक तरह से चुनाव की घोषणा ही मानी जा सकती है।
भारत निर्वाचन आयोग ने अभी विधिवत रूप से इन पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन वहां से जारी निर्देश से स्पष्ट हो गया है की आयोग चुनावी मोड में आ गया है। आयोग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 3, मध्यप्रदेश में 6, राजस्थान में 14 और तेलंगाना में 16 जनवरी को वर्तमान सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके पहले सभी राज्यों में चुनाव कराना है। यही कारण है कि इन सभी पांच राज्यों के लिए एक कामन फरमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार तीन साल से जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाना जरूरी है। आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारियों के अलावा तीन साल से एक ही जिले में पदस्थ एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, जॉइंट कलेक्टर, तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसरों को हटाने के लिए खा है। इसी तरह पुलिस अधिकारियों में भी आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी, एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को गृह जिले से हटाने के निर्देश दिए है। आयोग के इस निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला चुनावी मोड में आ गया है और आयोग के निर्देश सभी विभागों को भेजकर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाने ले लिए कह दिया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
