जीएसटी के विरोध में आयोजित बंद बेअसर, धरने में भी दर्जनभर से ज्यादा ब्यापारी नहीं, धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेसी

बिलासपुर। जीएसटी को लेकर ब्यापारियों का भारत बिलासपुर बेअसर रहा। लगभग सभी दुकानें और बाजार अन्य दिनों की तरह खुले रहे। लगभग दर्जनभर ब्यापारियों ने नेहरू चौक में धरना दिया। उनका समर्थन करने के लिए कांग्रेसी पहुंचे थे।

व्यापारी संगठनों ने 26 फरवरी को जीएसटी के सरलीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय भारत बन्द का आव्हान किया था। लेकिन इस बाद का कोई असर शहर में दिखाई नही दिया। अन्य दिनों की तरह गोल बाजार, सदर बाजार, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, शनिचरी बाजार के साथ ब्यापार विहार में दुकानें खुली रही। यही नही ग्राहक भी अन्य दिनों की तरह खरीददारी करते रहे। इस परिप्रेक्ष्य में बिलासपुर व्यापारी संघ ने नेहरू चौक में धरना–प्रदर्शन किया। लेकिन यहां भी दर्जनभर से ज्यादा ब्यापारी नही आए। जबकि दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता धरना स्थल में मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ ग्रामीण ) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पहुंचकर बिलासपुर बन्द का समर्थन किया और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर ज़िला (शहर) अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के क्रियाकलाप से सभी वर्ग परेशान हैं। किसान, मजदूर ,नौकरी पेशा हो या व्यापारी वर्ग हो, केंद्र सरकार जीएसटी लागू कर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है। जीएसटी के नियम अव्यवहारिक हैं। जिससे छोटे,मंझले, बड़े व्यापारियों की दिक्कतें हो रही है।समय मे जीएसटी न भरने वालो को सजा की धमकी दी जा रही है। अफ़सरशाहीहावी हो रही है। हालत यह है किव्यापारी व्यवसाय करे या जीएसटी की अव्यवहारिक व्यवस्था से जूझे। यह समझ नही पा रहे हैं। ,प्रमोद नायक ने कहा व्यपारियो के हित में जीएसटी का सरलीकरण करने की कांग्रेस मांग करती है । ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हडबड़ी में जीएसटी लागू कर दिया। ,उसके व्यवहारिक पक्ष पर ध्यान नही दिया ,जबकि जीएसटी लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से बातचीत करना था।,ताकि व्यापारी इस बात से अवगत करा सकते थे कि जीएसटी से कहाँ कहाँ और क्या क्या दिक्कत होगी। पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अहंकार में इतनी चूर है कि किसी से बात करने के लिए तैयार नही है। जीएसटी में अभी तक 400 बार संशोधन हो चुका है। पर व्यपारियों की समस्या पूर्ववत बनी हुई है।केंद्र सरकार जानबूझकर व्यपारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कांग्रेसियों ने सरकार से जीएसटी को व्यवहारिक और सरल करने की मांग की । धरना स्थल पर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ऋषि पांडेय, देवेंद्र सिंह,अशोक भंडारी,तृप्ति चन्दा, जावेद मेमन,दिलीप पाटील,अनिल गुलहरे, राजीव अग्रवल,चित्रकान्त श्रीवास,सुनील पांडेय,गणेश सोनवानी,कमल गुप्ता, शिशिर कश्यप,नवीन मौर्य आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी शहर कांग्रेस के प्रवक्ता श्री ऋषि पांडेय द्वारा दी गई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *