बिलासपुर। कांग्रेस नेता अपूर्व तिवारी के कांग्रेस भवन के लिए 10 हजार स्क्वेयर फिट जमीन देने की प्रस्ताव देने के बाद जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने उनसे मुलाकात की। श्री केशरवानी ने बिल्हा ब्लाक कांग्रेस भवन के लिए केवल 5 हजार स्क्वेयर फिट जमीन देने का प्रस्ताव रखा है। क्योंकि राजीव भवन के लिए बस स्टैंड की जमीन के लिए सरकार से आवेदन किया जा चुका है।

2 दिनों पूर्व बिलासपुर में पत्रकारों के समक्ष बिलासपुर कांग्रेस भवन के लिए तिफरा हाईटेक बस स्टैंड के पास 10 हजार स्क्वेयर फिट जमीन कांग्रेस को निःशुल्क देने की पेशकश करने वाले अपूर्व तिवारी का आज बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस पेशकश के लिए ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अपूर्व तिवारी का सम्मान करते हुए उनसे कहा कि बिलासपुर के जिला कांग्रेस भवन हेतु विशाल कार्यालय का निर्माण करने के लिए पुराना बस स्टैंड में भूमि आवंटन हेतु शासन से आवेदन किया जा चुका है। वही श्री केशरवानी ने श्री अपूर्व तिवारी से एक नई पेशकश करते हुए कहा कि क्योंकि बिलासपुर में कांग्रेस कार्यालय के लिए भवन हेतु जमीन का आवेदन दिया जा चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि बिल्हा ब्लॉक के पास अपना कोई भव्य कार्यालय भवन नहीं है। उन्होंने श्री तिवारी से कहा कि उनकी जमीन भी बिल्हा ब्लॉक के दायरे में ही आती है। अतः यदि वे हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित अपनी जमीन में से 10 हजार स्क्वेयर जमीन की बजाय केवल 5 हजार स्क्वेयर फिट जमीन बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय भवन का निर्माण करने के लिए कांग्रेस को दान स्वरूप प्रदान कर दें तो समस्त कांग्रेसजन उनके आभारी रहेंगे। श्री केशरवानी के इस प्रस्ताव पर अपूर्व तिवारी ने उनसे कहा कि वे इस प्रस्ताव पर विचार कर दो-तीन दिनों में अपने निर्णय से उन्हें जरूर अवगत कराएंगे। श्री केशरवानी के साथ अपूर्व तिवारी के घर बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, दिनेश सिरिया, तिफरा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, जिनेंद्र कौशिक, विनय अग्रवाल, अमृतेश शुक्ला तथा अखिलेश बंटी गुप्ता ने भी बुके देकर स्वागत किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
