बीलासपुर। हाईकोर्ट के युगलपीठ ने सरकार से पूछा है कि आप मे गंदा पानी जाने से रोकने के लिए क्या उपाय है। इस मामले में जवाब देने के लिए हाईकोर्ट ने सरकार को एक महीने से ज्यादा का समय दिया है। मामले की सुनवाई अब 5 अप्रेल को होगी।
बिलासपुर निवासी अरविंद शुक्ला ने अरपा नदी के उद्गम स्थल को संरक्षित करने एवं नदी में बिलासपुर शहर का गंदा पानी छोड़े जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। याचिका में शुक्रवार को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा एवं जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य शासन व अन्य को नोटिस जारी कर पूछा है कि अरपा नदी में नाले का गंदा पानी जाने से रोकने क्या कार्य योजना है.? कोर्ट ने जवाब के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
