बिलासपुर। पुलिस ने शनिवार रात को शहर में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 165 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। जिसमे 45 ऐसे थे जो शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा सभी ग्रामीण थाना क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर वाली गाड़ी, तीन सवारी वाले दोपहिया वाहन आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वालों की खिलाफ कार्यवाही की गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है। अभियान में 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 42 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी बिना नंबर के वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 123 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 51 हजार रुपए का जुर्माना कटा गया है। इस प्रकार कुल 165 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
