बिलासपुर। भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक अपनी गर्ल फ्रेंड को आए दिन घर लेकर आता था इसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। बार बार मना करने पर भी नहीं माना तो चाचा ने सबकी काटने के चाकू से चाचा ने उसकी हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार 12.10.2026 की देर रात अपोलो चौक लिंगियाडीह निवासी रवि निषाद के घर में रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे। जब अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर गया तो उसने देखा कि उसका भाई धनीराम निषाद उर्फ कुदन हाथ में खून से सना धारदार हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था। कमरे के अंदर जाने पर उसका भतीजा अमित निषाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसके सीने पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस मौके पर पहॅूची और परिजनों की सहायता से घायल अमित को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सरकंडा में धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम, एफएसएल टीम एवं फिंगर प्रिट विशेषज्ञ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अमित निषाद अपने महिला मित्र को आये दिन घर लेकर आता था। आरोपी कुदन निषाद मना करता था और इसी के कारण अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अमित के सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कुंदन निषाद घटना को अंजाम देने के बाद भांगने के फिराक में था। लेकिन सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो भतीजे की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एवं घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का धारदार हथियार पेश किया जिसे जप्त किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
धनीराम निषाद उर्फ कुदन (उम्र 38 वर्ष), पिता मनीराम निषाद, निवासी- अपोलो चौक लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
