कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर के शापिंग कांप्लेक्स भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए पांच से अधिक दमकल और दर्जनों कर्मचारी लगे हुए है। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान की ऊपरी मंजिल से कूदते रहे। इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है। इस आगजनी की घटना से पूरे कोरबा में अफरा तफरी मच गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ दुकानों में सोमवार की दोपहर एकाएक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगो को कुछ समझ में आता इसके पहले आग कई दुकानों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी की आग की लपटें और धुंआ पचास मीटर ऊपर तक दिखाई दे रही थी। शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इतनी तेजी से आग लगी की आग बुझाने आम लोगो के प्रयास नाकाफी साबित हुआ। दुकानों में लगी आग के कारण पूरा शहर धुंआ धुंआ हो गया था। आग लगने सूचना मिलते ही NTPC, बालको और नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है। इधर दुकानों के ग्राउंड फ्लोर के कर्मचारी तो आसानी निकल गए लेकिन ऊपर की मंजिल काम करने वाले कर्मचारियों को भागने और निकलने का अवसर में मिला। लिहाजा वो ऊपर की मंजिल से सीधे नीचे कूदकर अपनी जान बचाते रहे। लोगों को बचाने के लिए लोग भी मदद करते रहे। आग किस वजह से लगी अभी तक पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक पांच से अधिक दमकल और तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
