बिलासपुर। भीषण गर्मी में आवासीय विद्यालय के बच्चे 12 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टोरेट पहुंचे। इन स्कूली बच्चों की शिकायत है की वार्डन उन्हें प्रताड़ित करती है। कलेक्टर ने उनकी समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही बच्चों के वापस लौटने के लिए बस का इंतज़ाम किया।
सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में रमतला स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्र छात्राएं पहुंच गए थे। उन्हे कलेक्टर के आने का इंतजार था। बच्चे बेहद आक्रोशित थे। बच्चो को देखकर कुछ अधिकारियों ने आने कारण पूछा लेकिन किसी ने कुछ नही बोला। सभी बच्चो की बस एक वाली था उन्हे कलेक्टर सर से मिलना है। लिहाजा अधिकारी अपने काम में लग गए। जैसे हो कलेक्टर सौरभ कुमार की कैंपस में एंट्री होती है सारे बच्चे उनकी ओर। लपक पढ़ते है। कलेक्टर भी उन्हें देखकर सबको बुलाया, आने का कारण पूछा तो अपनी समस्या बताना शुरू किया। बच्चो एक ज्ञापन देते हुए बताया कि आवासीय विद्यालय की वार्डन और अधीक्षक उन्हे प्रताड़ित करते है। टीसी देने तथा स्कूल से निकालने की धमकी भी दी जाती है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बच्चों ने खानपान की उचित व्यवस्था नहीं होने, टॉयलेट का दरवाजा टूटा हुआ है, नास्ते में कीड़े परोसे जाते है। सड़े-गले फल सब्जियों को खाने के लिए दिया जाता है। बच्चो ने उन्हे अन्यत्र स्थानांतरित कर, दूसरे अधीक्षक की नियुक्ति करने की मांग की।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने शिकायत की गंभीरता से जांच कर, शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया, साथ ही कार्यवाही करने का भरोसा भी दिलाया।
बच्चो की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर सौरव कुमार ने सहृदयता दिखाते हुए इन छात्र-छात्राओं के वापस जाने हेतु तत्काल सिटी बस की व्यवस्था की और सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित आवासीय विद्यालय पहुंचवाया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
