बिलासपुर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राज्य शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को नामांकित किया गया है।
गौरतलब है कि ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए शहरवासी बड़ी संख्या में योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा ग्रामीणों क्षेत्रो में भी योगाभ्यास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
