बिलासपुर। जिला युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ एक किसान ने जमीन हड़पने की शिकायत की है। किसान अपना खेत वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमे शेरू खेत में पहुंचकर किसान से जमीन के कागज मांग रहा है। वह किसान को धमका भी रहा है की शहर अध्यक्ष हूं उठा के ले जाऊंगा तेरे को यहीं से… मामला पुलिस और कलेक्टर के पास पहुंच गई है। बता दे की ऐसे ऐसे कई शेरू शहर से लेकर गांव तक घूम रहे है।
कांग्रेस के बहुत से नेता और कार्यकर्ता इन दिनों उसी डंगाल को काट रहे है जिस पर वो बैठे है। दरअसल बिलासपुर में बहुत से नेता राजनीति नही रंगदारी कर रहे है। इनमे युवा नेताओं की संख्या ज्यादा है। इन रंगदारी करने वाले युवा नेताओं को कुछ सीनियर नेता पाल रेल रहे है। दरअसल वो सीनियर नेता भी ऐसे ही रंगदारी कर करके ही वहां तक पहुंचे है। उनकी नजर में यही राजनीति का तरीका है। धोखे से ही सही ऐसे नेता को टिकट मिलता तब उन्हे समझ आता है रंगदारी करने में और राजनीति करने क्या अंतर है। दरअसल बात कर रहे है जिला युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम की। पीछले दो दिनों से इस शेरू की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे एक किसान अपनी जमीन पर काम कर रहा है। इसी दौरान शेरू असलम अपने चेलों के साथ वहां पहुंचता है। शेरू उससे जमीन के कागज दिखाने के लिए कहता है और सीधे उसे धमकाना शुरू करता है कि इस जमीन को उसने खरीद लिया है और वह इस पर कोई काम ना करे। किसान उससे कुछ बोलने की कोशिश करता है तो शेरू उससे साफ साफ शब्दों में कहता है की जिला अध्यक्ष हूं… उठा के ले जाऊंगा तेरे को यहीं से…। बताया जा रहा है किसान का नाम उमेंद राम साहू है। उसने कलेक्टर और थाने में घटना की शिकायत कर दी है। शिकायत के मुताबिक शेरू अपनी गाड़ी से हॉकी का स्टिक निकाल लिया और धमकाया कि वह उसे अगवा कर लेगा और जान से मार देगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो शेरू ने उनको भी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। किसान ने कलेक्टर और सरकंडा थाने में शिकायत की है और मांग की है कि जमीन को उसके कब्जे से वापस दिलाया जाए क्योंकि उसके पास सभी दस्तावेज हैं। असलम और उसके साथ पहुंचे तीन साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। युवक कांग्रेस नेता की धमकी के बाद शिकायतकर्ता किसान उमेद राम और उसका परिवार दहशत में है और वह अपनी जमीन पर जाने से डर रहा है। कलेक्टर से शिकायत होने का पता चलने पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों को बुलाया और पांच दिन के भीतर उमेद राम को जमीन पर कब्जा वापस दिलाने का आश्वासन दे दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026रतनपुर में डेढ़ करोड़ का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बुढ़ार का रहने वाला है तस्कर
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
