बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की पहल पर दूरस्थ क्षेत्रो के ग्रामीण इलाकों में आपकी पुलिस….आपके द्वार… की तर्ज पर पुलिस चौपाल शुरू की गई। इसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्राम रक्षा समिति का गठन भी किया गया।

दूरस्थ क्षेत्र के लोग पुलिस थाना व चौकी दूर होने से अपनी समस्याओं को लेकर नही आ पाते इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुलिस को उनके बीच पहुँचकर पुलिस चौपाल लगाने निर्देशित किया था। इसी निर्देश के तहत उसी तर्ज पर 27 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र के गांव खोंगसरा और मोहली में पुलिस चौपाल लगाया गया। जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी, उसमे से कुछ समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर मौके पर निराकरण किया गया व कुछ समस्याओं पर आने वाले समय मे बेहतर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ मे उक्त दोनों गांव से महिलाओं और पुरुषों को शामिल कर ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया, जो पुलिस के साथ मिलकर व जागरूक रहकर शराबबंदी एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगायेंगे। पुलिस चौपाल में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती रश्मित कौर चावला, तहसीलदार बेलगहना, चौकी प्रभारी बेलगहना, पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
