शेरू के खिलाफ सरकंडा थाने में जुर्म दर्ज, किसान को धमकाने का है मामला, पद भी खतरे में

बिलासपुर। किसान की जमीन पर बलात कब्जा करने और धमकाने वाले शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ पुलिस ने 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। किसान उमेंद्र साहू की रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में यह मामला दर्ज दर्ज किया गया है। इधर शेरू का शहर अध्यक्ष पद भी खतरे में पड़ गया।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरू असलम पर सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका मे जमीन किसान उमेंद्र साहू की जमीन पर कब्जा करने कि शिकायत सामने आई थी। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, इसमें शेरू असलम ने खुद को युवा कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बता कर किसान को धमकी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शेरू असलम चश्मा लगा कर किसान को दबंगई दिखा रहा है।
इसके बाद पीड़ित किसान उमेंद्रराम साहू ने पुलिस थाने में शिकायत किया था की शेरू असलम उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। किसान उमेंद्र साहू और शेरू असलम दोनों ने एक ही जमीन पर अपना दावा पेश किया है। उमेंद्र साहू ने दावा किया है कि शेरु असलम ने दोनों की जमीन के बीच बने मेढ़ को तोडक़र अपने जमीन में मिला कर कब्जा कर लिया है। इसके लिए 22 जून को विरोध किया तो शेरू असलम ने जान से मारने की धमकी दी। शेरू ने कहा, ‘मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैं कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं. मामले में किसान उमेंद्र साहू की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ 506 का मामला दर्ज किया है।
मोपका की जमीन मामले में यूथ कांग्रेस नेता के द्वारा किसान को धमकाने का वायरल वीडियो पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। 3 दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी ट्रेन्ड कर रहा था जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम एक किसान को धमकाते नजर आ रहे है उसमें वो किसान को जिलाध्यक्ष होने की धौंस दिखाते हुए उसे उठा कर ले जाने की बात कर रहे है। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने कलेक्टर से की थी। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षो को बुला कर बातचीत करवाई थी। मीडिया में खबर चलने के बाद पार्टी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित जवाब मांगा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *