बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनंदन नगर में जीजा ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पत्नी को ससुराल नहीं भेजने पर जीजा अपने साले से नाराज था। उसने ने साले को घर बुलाया और अपने ही घर के सामने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सरकंडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के देवनंदन नगर में रहने वाली रोमा शर्मा की शादी चार साल पहले मोहल्ले में रहने वाले संजीव बाजपेई के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही संजीव अपनी पत्नी से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद करता था। रोमा ने इसकी शिकायत महिला थाने में की थी। जिस पर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया था।
जहा पर संजीव ने अपनी आदतों में सुधार का आश्वासन देकर अपनी पत्नी को घर ले आया था। इसके बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। एक महीने पहले उसने अपनी पत्नी रोमा से मारपीट की थी। जिसके बाद से रोमा अपने मायके में रह रही थी। इधर संजीव अपने साले विजय और अजय को फोन कर पत्नी को घर भेजने के लिए कहा करता था। अजय और विजय उसे अपनी आदतों में सुधार करने और शराब छोड़ने के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर संजीव दोनों भाईयों से गाली-गलौज किया करता था।
आपको बता दे की रविवार की रात 12 बजे संजीव ने अपने साले अजय को काल कर अपने घर के पास बुलाया, जैसे ही अजय अपने जीजा के घर के पास पहुंचा संजीव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में घायल अजय लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल अजय को सिम्स पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराया है। पुलिस ने संजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में आरोपी संजीव वाजपेई को भी चोट लगी है जिसका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
