बिलासपुर। शहर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम को जेल भेज दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शेरू की जमानत आवेदन खारिज कर दिया है। आज सरकंडा पुलिस ने उसे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था।
मोपका के किसान उमेंद्र साहू ने यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ कलेक्टर, एसपी और सरकंडा थाने में शिकायत की थी। शिकायत में किसान ने शेरू पर आरोप लगाया था की उसकी जमीन को कब्जा कर रहा है। उसके खेत के मेढ़ को हटाकर अपनी जमीन में मिला लिया है। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध एक वीडियो भी वाइरल हुआ था जिसमे शेरू किसान को धमकी दे रहा है कह रहा है की युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं तेरे को यहीं से उठाकर ले जाऊंगा.., मेरा कुछ नही बिगड़ पाएगा। वीडियो वाइरल होते ही बवाल खड़ा हो गया। हर तरफ से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। यही कारण है कि मजबूरन सरकंडा थाने को उसके खिलाफ FIR दर्ज करना पड़ा और आज उसे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। शेरू असलम की ओर से जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद शेरू असलम को जेल भेज दिया गया है। इसके पहले उनके समर्थक दोपहर से ही कलेक्ट्रेट में जमे हुए थे। उन्हे पहले से पता चल गया था की शेरू को मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोपहर से लेकर शाम पांच बजे के बाद भी परिसर के अंदर गहमा गहमी का माहौल था। जब उसे पुलिस वाले जेल लेकर गए तो वहां भी उनके समर्थक पहुंच गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
