बिजली विभाग के ठेका श्रमिकों ने सौंपा ज्ञापन, नियमित करने की मांग, कहा – वादा निभाओ सरकार

बिलासपुर। विद्युत विभाग केवथेका श्रमिकों ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। ठेका श्रमिकों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई की सरकार में आने के बाद कांग्रेस अपना वादा नही निभा रही है।
विद्युत ठेका श्रमिक संघ के तत्वाधान में बिलासपुर संभाग स्तरीय जिला काम बंद हड़ताल के लिए कार्यपालन निर्देशक एवं अधीक्षण यंत्री कार्यपालन अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी बताया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद 10 दिन में ठेका प्रथा पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा वादा किया गया था। आज साढ़े चार साल हो गया है, अभी तक अमल नहीं हुआ है। सरकार को करोड़ों का फायदा होगा, क्योंकि ठेकेदारी प्रथा में केवल कमीशन खोरी हो रहा है। क्योंकि जो कर्मचारी को जो पेमेंट मिलना चाहिए वह नहीं मिलता है, हमारे कर्मचारियों की मांग सबसे पहले विद्युत कर्मी माना जाए। विभाग से वेतन की व्यवस्था हो, जॉब सिक्योरिटी सुनिश्चित किया जाए। विभाग में ठेका कर्मचारियों को संयोजन किया जाए। विद्युत ठेका कर्मी हादसा होने पर बीमा 15 लाख किया जाए। हमारे सैकड़ों कर्मचारी भाई शहीद हो चुके के परिवार के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *