बिलासपुर। ऑन लाइन परीक्षा की मांग को लेकर गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। छात्राओं का कहना है कि जब पढ़ाई ऑन लाइन हुई है तो एक्जाम भी ऑन लाइन ही होना चाहिए।

गर्ल्स कालेज की छात्राएं उच्च शिक्षा विभाग के उस फैसले से आक्रोशित है जिसमे ऑफ लाइन परीक्षाए आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी निर्णय के विरोध में छात्राओं ने कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठ गए। छात्राओं का कहना था कि पूरे सालभर ऑन लाइन पढ़ाई हुई है तो ऑन लाइन ही परीक्षा भी होनी चाहिए। वो ऑफ लाइन परीक्षा देने के लिए तैयार नही है। कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने ऑफ लाइन परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण का अंदेशा जताया है। साथ ही कहा है कि सरकार यदि अपना फैसला नही बदलती है तो छात्राए परीक्षा का बहिष्कार करेंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
