बिलासपुर। खनिज विभाग ने सप्ताहभर के अंदर 47 से अधिक गाड़ियों को पकड़ा है। इन सभी गाड़ियों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। एक ट्रेक्टर चालक पकड़ाने के बाद अपनी ट्रेक्टर लेकर भाग गया था आज उसे पुलिस की मदद से फिर पकड़कर लाया गया। इसी तरह तीन महीने पहले जब्त पोकलेन को हटाने पर मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है।
खनिज विभाग पिछले 2 दिन में रेत, गिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन एवम परिवहन को रोकने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 20 प्रकरण दर्ज किए है। जिसमे अवैध रेत उत्खनन एवम परिवहन की शिकायतों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर ग्राम अमलडिहा, घुटकू, लारिपारा (गोबन्द) में रेत के अवैध परिवहन के कुल 13 और गिट्टी परिवहन के 7 प्रकरण सिरगिट्टी और लावर क्षेत्र में दर्ज किए गए है। मंगलवार को ग्राम घुटकू से पकड़े गए टैक्टर को उसके मालिक दाउ साहू ने खनिज जांच नाका कोनी से ट्रेक्टर को जबरदस्ती ले गया। आज उस व्यक्ति को पुलिस की मदद से ट्रेक्टर सहित फिर से पकड़कर लाया गया। घटना को लेकर खनिज जांच नाका कोनी के प्रभारी ने दाऊ साहू के खिलाफ कोनी थाने मे FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है। इसके पूर्व ग्राम घुटकू एवम निरतु में फरवरी 2023 में खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 नग फोकलेंन को जप्त किया था और मौके पर ही सील कर दिया था। इसके बाद पोकलेन के मालिक विकास चेलक ने अर्थदंड दिए बिना ही फोकलेंन को वहां से हटा लिया है। इसलिए खनिज विभाग ने उसके खिलाफ भी अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज करने कोनी थाने को लिखित अनावेदक दिया है।
खनिज विभाग ने चार दिन पहले भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 27 प्रकरण दर्ज किए थे। ज़िले के जोंधरा, मस्तूरी, दर्रीघाट, लावर, पोड़ी, कुदुदंड (माँ तुलज़ा भवानी मंदिर के पीछे), कोनी आदि क्षेत्रों में कुल 23 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण मुरुम के तथा 02 प्रकरण मिट्टी(ईंट) के दर्ज किए गये। सभी अवैध उत्खननकर्ताओं एवम् परिवहनकर्ताओं पर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026रतनपुर में डेढ़ करोड़ का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बुढ़ार का रहने वाला है तस्कर
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
