डिप्टी सीएम बनने के बाद बाबा लौटे रायपुर, कहा – भूपेश के चेहरे पर लडेंगे चुनाव, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टी एस सिंहदेव रायपुर लौट आए है। उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से न के केवल उनके समर्थकों में उत्साह है वे खुद भी गदगद है। एयरपोर्ट में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस फैसले से पार्टी को फायदा होगा। हम भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लडेंगे।
छत्‍तीसगढ़ के पहले उपमुख्‍यमंत्री बनाए जाने के बाद टीएस सिंहदेव आज दिल्‍ली से वापस रायपुर लौट आएं है। रायपुर एयरपोर्ट पर टीएस सिंहदेव का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। टीएस सिंहदेव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा की हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। घोषणापत्र के कई वादों को हमने पूरा कर दिया है। बाकी वायदों को भी हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी। हमारी प्राथमिकता राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने की होगी। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसे पूरा करूंगा। हम मौजूदा सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे। अभी तक मुझे कोई विशेष जिम्मेदारी नहीं दी गई है। सिंहदेव ने उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया। चुनाव से पहले केवल पांच महीने के लिए डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा, एक दिन की जिम्‍मेदारी भी बड़ी होती है। हम सब मिलकर काम करेंगे।
स्वागत सत्कार के बाद श्रीसिंहदेव मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें मिठाई खिलाकर उप मुख्यमंत्री ने बनने की बधाई दी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा भी थी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *