बिलासपुर। निगम ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मजदूर का पैर फिसला और करंट के चपेट में आ गया। मजदूर की मौत से एक चार माह का बच्चा अनाथ हो गया। इस मामले निगम के कार्यपालन यंत्री की भूमिका भी बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा।
नगर निगम में ज्यादातर निर्माण कार्य ठेके पर कराए जाते है। निगम के अधिकारी और इंजीनियर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण स्थल को झांकते तक नहीं जाते। यही कारण है कि ठेकेदार मनमाना काम करके नाली, भवन और सड़क निगम के सुपुर्द कर देता है। कई बार ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा मजदूरों को उठाना पड़ता है। आज वसुंधरा नगर में चल रहे नाला निर्माण यही हुआ। लगभग 12 से 1 बजे के बीच धनंजय नोनिया 24 वर्ष निवासी ग्राम कपा चकरभाठा मजदूरी करने पहुंचा था। वह नाले में चल रहे निर्माण कार्य का काम कर रहा था की अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह निर्माण कार्य में लगे मोटर से टकरा गया। मोटर में गिरते ही उसमे प्रवहित करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके भाई ने थाना सिविल लाइन में इसकी जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के बड़े भाई ने बताया की मृतक धंनजय की शादी दो साल पहले ही हुई थी अभी उसका चार माह का छोटा बच्चा है। इस घटना की जानकारी लगाते ही परिवार वालो का रो- रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 1, 2026किसानों की समस्या को लेकर केशरवानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, खाद – बीज के कालाबाजारी होने का लगाया आरोप
बिलासपुरMay 30, 2026करोड़ो के साइबर फ्रॉड, नहीं पहुंच पाई कई राज्यों की पुलिस, लेकिन बिलासपुर की पुलिस ने दबोच लिया, महिला को बनाया था शिकार
बिलासपुरMay 29, 2026सनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में…, साधु संतों पर गोली चलवाने वाली कांग्रेस फिर हुआ बेनकाब : देवजी भाई पटेल
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
