बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की आम सभा शुक्रवार को रेलवे नार्थ इंस्टिट्यूट मैदान में आयोजित किया गया है। शाम पांच बजे आयोजित इस आम सभा में वे मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। कार्यक्रम के जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस में अरुण साव ने आरोप लगाया की बिलासपुर के हवाई सेवा में राज्य सरकार बाधक है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा कि श्री नड्डा के आम सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह हैं। शाम को वे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे में उतरेंगे वहां से वे चकरभाठा में सिंधी समाज के गुरु लालदास साईं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे सीधे रेलवे के नार्थ इंस्टिट्यूट मैदान में पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर श्री साव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने टी एस सिंहदेव को अमन फानन में उप मुख्यमंत्री बनाया है। जिस कांग्रेस ने 4 साल तक श्री सिंहदेव को अपमानित किया उसे चला चली की बेला में उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। यह सरगुजा क्षेत्र की जनता और श्री सिंहदेव का घोर अपमान है। इसके पहले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम की भी चर्चा हो रही थी।
उन्होंने बिलासपुर में हवाई सेवा के विस्तार को लेकर हो रही देरी और उदासीनता पर कहा कि इसके लिए राज्य सरकार दोषी है। राज्य सरकार हवाई सेवा के लिए न तो सुविधा उपलब्ध करा पा रही है और न हीं किसी एयर कंपनी को कोई सुविधा दे पा रही है। यहां तक कि भारत सरकार ने बिलासपुर में हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो राशि राज्य सरकार को दी है उसका भी उपयोग राज्य सरकार नहीं कर पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रेनों का रद्द होना अब पूरी तरह बंद हो गया है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
