बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बूथ चलो अभियान के तहत बिलासपुर शहर के चार वार्डों में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इस संवाद में संगठन की पोल खुल रही है। बूथ लेबल कार्यकर्ता न तो सरकार की योजना गिना पा रहे है और न ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख बता पा रहे है। बूथ संभालने वाले कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में अनुभाग क्या होता है ये तक नही जानते। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की मोहन मरकाम कैसे संगठन चला रहे है और उनकी टीम कैसे काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक एक बूथ अध्यक्षों से संगठन और सरकार की योजना से लेकर भाजपा के कमजोरी तक के बारे में बता रहे है। जबकि ये काम पार्टी के संगठन का है। राजेंद्र नगर में जब वे बूथ अध्यक्षों से चर्चा के दौरान मतदाता सूची में अनुभाग क्या होता है पूछा ? तो बहुत अध्यक्ष बता नहीं पाए, साथ ही उन्होंने विकास उपाध्याय के हारने की कहानी बताई। जिसमे उन्होंने बताया कि विकास एक चुनाव जीते फिर दूसरा चुनाव हार गए। जब मैं अध्यक्ष रहते हुए उससे एक मीटिंग में अनुभाग क्या होता है पूछ दिया तो वो गुस्से से लाल हो गया। कान तक लाल हो गया, वो शैलेश पांडेय से भी गोरा है। उसको लगा की मैं उसकी बेजजती कर रहा हूं ? जब वो अनुभाग नही बता पाया तो मैने उससे कहा की बेटा तू इसी कारण चुनाव हार गया। उन्होंने कहा की मतदाता सूची में अनुभाग क्या होता है सबको पता होना चाहिए। चोट कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए।
चर्चा आगे बढ़ी तो उन्होंने अनुभाग के संबंध में बूथ अध्यक्षों को जानकारी दी। इसके बाद जब उन्होंने बूथ अध्यक्षों सरकार को योजना गिनाने के लिए कहा तो तीन से चार योजना से ज्यादा नहीं बता सके। एक युवक ने केवल बेरोजगारी भत्ता के बारे में ही बता पाया। यही स्थिति सभी कार्यकर्ताओं की थी। तब उन्होंने बताया हमारी सरकार 35 किलो चावल दे रही है जबकि केंद्र से हमे केवल पांच किलो चावल मिलता है। सभी शहरों नीली बस जाति है उसमे गरीबों का इलाज फ्री में होता है। एक के बाद एक कई योजना बताने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा आप लोगों को जो सूची उपलब्ध कराई गई है उसे अच्छे से पढ़े। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है चौक चौराहों में चर्चा होगी। जब योजनाओं की जानकारी नहीं रहेगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं से बहस कैसे करोगे ? वहां कुछ बोल नहीं पाओगे। इसलिए योजनाओं की पूरी जानकारी कर लो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
