बिलासपुर। प्रदेश प्रभारी शैलजा कोटा विधान सभा क्षेत्र के गावों में गई तो थी बूथ के कार्यकर्ताओं की क्लास लेने। बूथ कार्यकर्ताओं से उन्होंने विस्तार से चर्चा भी और उनकी समस्याएं भी जानी। जब वो एक गांव में गई तो वहां की महिलाएं सुआ नृत्य करती नजर आई, फिर क्या था शैलजा भी महिलाओं के बीच पहुंच गई और उनके साथ जमके नृत्य किया।
कोटा विधानसभा के बूथ चलो अभियान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शेलेज़ा कोटा के बूथों में पहुँचकर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, ज़ोन अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ चर्चा कर बूथ कमेटी के एक एक सदस्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यह भी देखा कि कमेटी में प्रत्येक जाति, वर्ग सहित युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्ग सदस्यों का समावेश है की नही। बूथ कमेटी को गाँव मे जाकर आम ज़नो के बीच जाकर बनाया है नही की नही, बूथ के सदस्यों को पता है की नही की वे कमेटी के सदस्य है।
कुमारी शेलेज़ा कोटा विधानसभा के ग्राम लखोदना. चांगोरी. तेंदुआ इमलीपारा नेवसा बूथ को गाँव में खुद जाकर निरीक्षण किया और गाँव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी. ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित उनके साथ हर बूथ में गये।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शेलेज़ा ने बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा की वे भी दलित परिवार की बेटी है और बहुत ग़रीबी भी देखी है। उनकी माता पानी लेने के लिए अपने सर पे गाँव में पानी की गगरी भरकर पानी अपने घर लाती थीं। उनकी माँ पहले खुद पढ़ाई करके शिक्षित हुई उसके बाद हम लोगों को पढ़ाया। मेरे पिता जी और मुझे कांग्रेस ने एक छोटे से कार्यकर्ता को केंद्रीय मंत्री तक बनाया। आप भी मेंहनत और लगन से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करिए, आप
राज्य सरकार की, कांग्रेस की योजना को घर घर पहुँचाए। सरकार की योजनाओं का जिनको लाभ मिल रहा है उनसे भी मिलिए और जो सरकार कि योजनाओं से वंचित हो गए है उनको लाभ दिलाई। देखिए कोई भी वर्ग जनहित की योजना से वंचित ना हो पाए और नए युवा वर्ग का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 1, 2026किसानों की समस्या को लेकर केशरवानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, खाद – बीज के कालाबाजारी होने का लगाया आरोप
बिलासपुरMay 30, 2026करोड़ो के साइबर फ्रॉड, नहीं पहुंच पाई कई राज्यों की पुलिस, लेकिन बिलासपुर की पुलिस ने दबोच लिया, महिला को बनाया था शिकार
बिलासपुरMay 29, 2026सनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में…, साधु संतों पर गोली चलवाने वाली कांग्रेस फिर हुआ बेनकाब : देवजी भाई पटेल
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
