मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक AC बस में आग लगने से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई है। बारिश के कारण बस फिसली और डीजल टैंक फट गया फिर आग लग गई। 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने इस भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भयंकर हादसा हुआ है। एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। बस एक शादी के लिए जा रही थी। बारिश के कारण बस फिसल गई, जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई है, जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है। सड़क हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ। इस बस में 30 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाणा के पास यह बड़ा हादसा हुआ। बुलढाना में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई है। हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। नींद में होने के कारण और बस में अचानक आग लगने की कारण लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए और 26 लोगों की जलकर मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
