बिलासपुर। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) के एक बड़े अंतरराज्यीय मुख्य सप्लायर को पकड़कर ले आया है। करीब एक सप्ताह पहले (दिनांक 24.10.2026) बिलासपुर पुलिस की टीम ने उसलापुर बाजार के पास से आरोपी दीपक वालिया (उम्र 32 वर्ष, निवासी अमृतसर, हाल मुकाम उसलापुर बिलासपुर) को रंगे हाथों पकड़ा था। उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब ₹2,50,000) और ₹10,500 नगद जब्त किए गए थे। उसके खिलाफ थाना सकरी में नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) की धारा 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उससे पूछताछ और तकनीकी इनपुट से बड़ी जानकारी मिली। ड्रग पेडलर दीपक वालिया से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया और बिलासपुर साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर खुलासा हुआ कि बिलासपुर में खपाए जा रहे इस नशे का मुख्य तार अमृतसर के मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू से जुड़ा हुआ है। इसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सकरी की एक विशेष टीम अमृतसर (पंजाब) रवाना की गई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को धर-दबोचा गया। फिर उसे बिलासपुर लाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सकरी में NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण और सफल कार्रवाई में ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे, ए.एस.आई. सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वरधर दीवान तथा ए.सी.सी.यू. के आरक्षक राकेश यादव व रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू (उम्र 40 वर्ष) पिता सरदार सतपाल सिंह निवासी महेंद्रा एवेन्यू, सुल्तान विंड, थाना सुल्तान विंड, अमृतसर (पंजाब)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
