बिलासपुर। ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 10 लाख रुपए नगद, 30 मोबाइल, 10 ATM कार्ड और 10 लैपटॉप के साथ 4 आरोपियो गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 275 से अधिक बैंक एकाउंट की पहचान कर फ्रिज करा दिया है जो ऑनलाइन सट्टा में उपयोग होते थे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तारबाहर थाने में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 147/23 धारा 420,34 भादवि धारा 07 जुआ एक्ट जिसमें फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 50 करोड़ से अधिक रकम का ट्रांजेक्शन किया गया था। इस अपराध की विवेचना के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटना में प्रयुक्त बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक, रेड्डी अन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए रकम लेन देन में किया गया है।
आरोपी फ़र्ज़ी बैंक खाता खोलकर लोगो से ट्रेडिंग के बहाने खाता लेकर दूसरे मोबाइल से लिंक कर ऑनलाइन सट्टा में उपयोग करते थे। जिसमे 24 ऐसे खातों की पहचान की गई, बैंक के कर्मचारी भी ऑन लाइन सट्टा के आरोपियों से मिले हुए है। 275 से अधिक एकाउंट की पहचान कर होल्ड कराये गए है जो ऑनलाइन सट्टा में उपयोग होते थे। 600 vip मोबाइल no जो महादेव एव अन्य सट्टा प्लेटफार्म से संबंधित हैं उनकी पहचान की गई है। इसी तरह सोशल मीडिया हैंडल जो इससे संबंधित है उनकी पहचान की गई है, इन्हें बंद कराया जाएगा।
फर्जी बैंक खाता खोलने के लिए सार्थक एवम् क्षितिज स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले अपने जान पहचान वाले लोगों को शेयर ट्रेंडिंग का कारण बता कर फर्जी बैंक खाता खोलवाते थे। बैंक रकम ट्रांजेक्शन में प्रयोग होने वाले id पासवर्ड, UPID, कार्ड आदि मुहैया कराने का कार्य करते थे। बैंक खाता खोलने में यस बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI, HDFC, IDFC के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बैंक खाता में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है वह मोबाइल नंबर खाता धारक के नही हैं। छितिज के कहने पर फर्जी मोबाइल नंबर को खाता में रजिस्टर कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन बैंकिंग और UPI ट्रांजेक्शन में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वालों को पैसा लेन-देन करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती थी। जहां पर मोबाइल सिम बेचे जाते हैं उन दुकानों में मोबाइल sim अपडेट करते समय एक बार के बजाए दोबारा फिंगरप्रिंट scanner कर लिया गया और दो बार फोटो खीचकर फर्जी सिम कार्ड चालू कर लिया गया। ऐसे सीम कार्ड को महंगे दामों पर ऑनलाइन वेटिंग सट्टा खिलाने वालों को बेचते थे। बिलासपुर में ऐसे मोबाईल दूकान वालों की पहचान की गयी है एवं गिरफ्तार किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1.- रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर
2 क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर
3 बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर
4 कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर
00 जब्त संपत्ति
10 लाख रूपये नगद
30 नग मोबाईल फोन
10 नग लैपटाप
10 नग एटीएम
12 करोड़ 30 लाख रुपए बैंक एकाउंट में
सीज.
कार्यवाही में विशेष योगदान
नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एसीसीयू बिलासपुर निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, निरी0 मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरी0 अजय वारे, एवं थाना स्टाफ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026रतनपुर में डेढ़ करोड़ का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बुढ़ार का रहने वाला है तस्कर
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
