बिलासपुर। चिट फंड कंपनी रोज वैली के फरार डायरेक्टर लंदन भागने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट दिल्ली के सहयोग से इंदिरा गांधी इंटरनेश्नल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
थाना तोरवा बिलासपुर के अपराध क्रमांक 257 / 2015 धारा 420 34 भदवि एवं 4, 6, 10 छ.ग. निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम के फरार चल रहे आरोपी प्रसाद बनर्जी पिता हरधन बनर्जी निवासी हाईलेण्ड पार्क कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी का कोई पता नहीं चलने पर उसके विदेश भाग जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने आरोपी के विरूद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी करने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली को पत्र भेजा था। आरोपी भारत छोडकर विदेश (लंदन) भागने की फिराक में था। आरोपी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यू.के. की फलाईट का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान इमिग्रेशन डिपार्टमेंट दिल्ली के द्वारा आरोपी के विरूद्ध जारी लुक आउट सर्कुलर चेक करने पर तत्काल उसे डिटेन कर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाने के लिए रवाना किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पूर्व में भी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 22 / 2018 धारा 420, 34 भादवि 10 छ.ग. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 4,5,6 धन परिचालन अधिनियम के आरोपी सिकंदर सिंह ढिल्लन पिता जोगिन्दर सिंह ढिल्लन निवासी रोपड प्यारा सिंह कालोनी रोपड पंजाब को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली, थाना तोरवा के अपराध क्रमांक 257 / 2015 धारा 420 34 भदवि एवं 4,6,10 छ.ग. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण में आरोपी अभिजीत दत्ता पिता अनिल रंजन दत्ता निवासी कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) को नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कलकत्ता, महिला थाना के अपराध क्रमांक 10 / 18 धारा 498 ए 34 भादवि के फरार चल रहे आरोपी रविशंकर श्रीनिवास दीनवाही पिता दीनवाही वेंकट राव निवासी विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली तथा थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 701 / 2022 धारा 376, 506, 201 भादवि एवं 3 ( 2 ) 5 एसटी / एससी एक्ट के आरोपी रामजीत सिंह पिता घुघली सिंह निवासी बिलासपुर छ.ग. को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से डिटेन किया गया है।
नाम आरोपी- प्रसाद बनर्जी पिता हरधन बनर्जी उम्र 68 साल निवासी हाईलेण्ड पार्क कलकत्ता पश्चिम बंगाल वर्तमान पता अरबना 783 आनंदपुर मधुरदहा टॉवर 4 फलेट 2002 कोलकाता 700107
प्रकरण कीसंपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की, उनि हृदयशंकर पटेल, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप यशपाल टंडन की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026रतनपुर में डेढ़ करोड़ का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बुढ़ार का रहने वाला है तस्कर
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
