बिलासपुर। विद्युत ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एक दिवसीय काम बंद हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारियों ने न तो कोई फ्यूज काल अटेंड किया और न ही मेंटेनेंस के कार्य किए। आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
विद्युत ठेका श्रमिक छत्तीसगढ़ संघ के तत्वधान में कर्मचारियों ने शनिवार को एक दिन के लिए काम बंद हड़ताल किया। इस प्रदेश स्तरीय आंदोलन को बिलासपुर जिले के सभी विद्युत ठेका कर्मचारी, फ्यूज कॉल सेंटर के कर्मचारी, सब स्टेशन वन प्लस टू, मेंटेनेंस में लगे कर्मचारियो ने अपना समर्थन दिया और आंदोलन में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया कि विगत कई वर्षों से अपनी जायज मांगों को विभाग के अधिकारियों के अलावा सरकार के सामने रखते रहे है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नई हो रही है। हम विद्युत ठेका कर्मचारी सरकार से 1.जॉब सिक्योरिटी 2.विभाग में संयोजन 3. ठेका प्रथा बंद करने 4. दुर्घटना बीमा 15लाख करने और 5. दुर्घटना होने पर कर्मचारियों के परिवार को नौकरी की मांग कर रहे है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि विभाग के अधीन कंपनी एवं ठेकेदार द्वारा विद्युत ठेका कर्मी को कभी भी काम से निकाल दिया जाता है, इसके अलावा वेतन भी 7000 -8000 दिया जाता है, वह भी सही समय में वेतन नहीं मिलता। हादसा होने पर विभाग और ठेकेदार हाथ खड़ा कर लेते हैं। अगर कर्मचारी जाए तो जाए कहां ? धरना प्रदर्शन, एवं काम बंद के माध्यम से लगातार ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज भी कर्मचारियों से कलेक्टर ऑफिस में मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी करने का निवेदन किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
