कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा से सफल हादसे की बड़ी खबर है। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में हुई इस सड़क हादसे में 3 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की कार पहले मवेशी टकराई फिर तेज रफ्तार हाइवा में घुस गई।
दर्री कोरबा मार्ग में भवानी मंदिर के निकट यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे कि दर्री हसदेव बराज पर पुराने पुल के समानान्तर नवनिर्मित पुल से गुजरने के दौरान इनकी कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 सड़क पर बैठे मवेशी से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे माल वाहन हाईवा से जा टकरा गई। इस भीषण टक्कर में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे तीन युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। कार की हालत देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी रूह कांप उठी। सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में यश गोयल पिता मनोज अग्रवाल 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पवन भोग आटा, डीडीएम रोड और दर्री जमनीपाली में संचालित ड्रग हाउस दवा विक्रेता के परिवार से हैं। घटना के बाद इन तीनों परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
