

रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vypam.cgstate.gov.in में अपनी प्रोफाईल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। व्यापम द्वारा ली लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों में अतिथि शिक्षकों के बोनस अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षक के टी-संवर्ग के 4659 पद और ई-संवर्ग के 1113 पदों की भर्ती के लिए 4 मई को विज्ञापन जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का प्रावधान भी विज्ञापन में बताया गया था। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किए गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026कलेक्टर और एसएसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज
बिलासपुरNovember 10, 2026एक मांग पर सरकार का फैसला, निगम की सड़कों को मिली राहत, अब काम में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे – अंकित
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
