बिलासपुर। पत्नी की हत्या करने के बाद पति शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी था। लेकिन पुलिस को भनक लगते ही मुक्तिधाम से शव उठा लाई। जब पोस्ट मार्टम हुआ तो मामला हत्या का निकला। अब पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी विरेन्द्र निषाद 26 जून की सुबह तखतपुर थाने में उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि 25.06.2023 के रात्रि करीब 10ः30 बजे उसकी पत्नी कांति बाई निषाद उसके शराब पीने की बात से नाराज होकर स्वयं से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आरोपी विरेन्द्र निषाद अपनी पत्नि मृतिका कांति बाई के शव को कफन दफन के लिए मुक्तिधाम ले गया। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मुक्तिधाम पहूंचकर कांतिबाई का शव उठाकर ले आए और पंचनामा कार्यावाही कर 27 जून को पीएम कराया गया तो मृतिका के गले में डार्क सर्कल होना पाया गया था। डॉक्टरो ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का अवलोकन किया तो मृतिका के सिर में चोट होना तथा गला घोंटकर हत्या करना बताया। तब आरोपी विरेन्द्र निषाद से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि 25 जून 2023 को रात्रि में वह शराब पीकर घर पहूंचा जहां दोनो पति पत्नि रूम में सोए हुए थे। उसी दौरान पत्नि मृतिका कांति बाई शराब पीकर आए हो कहकर विवाद करने लगी। विवाद के बीच आरोपी ने लकडी के पीडहा से कांति बाई के सिर में मार कर वार किया। जिससे वह बेहोस हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुपट्टा से पत्नि के गला को कंसकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिजन व ग्रामीणों को पेट दर्द के कारण मृत्यु होने की झूठी कहानी बनाया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दुपट्टा व लकडी के पीडहा को जप्त कर लिया है और आरोपी विरेन्द्र निषाद को विधिवत गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 गिरप्तार आरोपी – वीरेंद्र निषाद पिता स्व. सुकलाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम साल्हेकापा थाना तखतपुर
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी एसआर साहू, asi सालिकराम राजपूत, आरक्षक मनमोहन कोसले, मोहन कोराम चंद्रप्रकाश घृतलहरे का विशेष भूमिका रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
