बकरा पार्टी के दौरान विवाद फिर हत्या, डंडे से पिट पीटकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बकरा पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो गई है। आरोपी शराब के नशे में था और पुरानी रंजिश को लेकर मृतक से विवाद करने लगा। तब आरोपी ने उसे बाहर बुलाया डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु की है। बताया जा रहा है की राजू यादव ने अपने घर में पूजा पाठ कराया था, जिसमें उसने बकरे की बलि दी थी। इसके बाद शाम को बकरा पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें उसने सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। सोमवार की रात हुई इस पार्टी में वेदराम का बड़ा बेटा विष्णु उर्फ गुड्डू (30) अपनी पत्नी प्रमिला यादव को लेकर गया था। वहां राजू यादव का भतीजा विद्याचंद उर्फ बोदू भी था, जो शराब के नशे में था। इसी दौरान उसका विष्णु से विवाद हो गया। शराब के नशे में विद्याचंद, विष्णु को गाली देने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विद्याचंद ने उसे घर से बाहर गली में निकाल दिया। फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तब विष्णु जमीन पर पड़ा था। वह बुरी तरह घायल था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर रात विवाद की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई थी। लेकिन, तब तक घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर रात में ही आरोपी विद्याचंद को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *