बिलासपुर। शहर की कथक नृत्यांगना डॉ प्रिया श्रीवास्तव अभी-अभी खुजराहो महोत्सव में प्रस्तुति देकर शहर लौटी है। खजुराहों महोत्सव कलाकारों के बीच बेहद लोकप्रिय है और वहां प्रस्तुति देना वो एक बड़ी उपलब्धि मानते है।


प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि खजुराहों महोत्सव में प्रस्तुति देना उनके लिए, उनके परिवार के लिए, उनके गुरु के लिए बढ़ी उपलब्धि है। इतनी कम उम्र में खजुराहों महोत्सव में अवसर मिलना ही अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है। वहां की प्रस्तुति का उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि खजुराहों महोत्सव में उन्होंने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिव-पार्वती विवाह की प्रस्तुति दी। इसके अलावा रायगढ़ घराना से संबंधित कई प्रस्तुति दी। पत्रकारों को उन्होंने बताया उनका प्रदेश की राजधानी में एक डांस एकेडमी चल रही है, बिलासपुर के आर्य समाज मंदिर में दो महीने पहले एक एकेडमी शुरू की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नही होती। प्रिया श्रीवास्तव ने देश-विदेश में असंख्य दर्शकों को अपनी कथक नृत्य की अभिनव शैली से सम्मोहित किया है। इन्हें प्ले वर्ष 2011 में कटनी शहर में आयोजित अखिल भारतीय किरण महोत्सव में प्रथम आने का सम्मान एवं राष्ट्रीय मुक्त युवा महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। प्रिया श्रीवास्तव ने चक्रधर समारोह, राणा कुंभा महोत्सव, कालिदास समारोह जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित समारोह में अपनी प्रस्तुति दी है।इसके पहले भी उन्होंने देश और दुनिया के कई देशों में कथक की प्रस्तुति दी चुकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
