बिलासपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस के ट्रेलर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है और दर्जमभर लोग घायल हो गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि हम सब दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
मृतक
1. सजन पिता सोहन जाती बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
2. सुकदेव गोंड पिता सोनसाय सिंह जाती गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर
3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर, ड्राइवर
00 घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती
1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर)
2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर)
सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती
1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर
2. रोशन देवांगन सूरजपुर
सिम्स हॉस्पिटल से डायचार्ज
1 कबूतरी बाई सूरजपुर
2 अशोक कुमार सूरजपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
