रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला से मार खाने के बाद आत्महत्या कर लिया है। मारने वाली महिला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्य करती है।
रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ थाना क्षेत्र में रैरूमा चौकी क्षेत्र के ग्राम भालू पखना में आगनबाड़ी सहयिका ने ग्रामीण को उसके घर के सामने कॉलर पकड़कर तमाचा जड़ दिया। इससे व्यथित होकर कुछ समय बाद ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइट नोट भी लिख छोड़ा है। घटना के बाद रैरूमा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहां बीते 6 जुलाई की दोपहर बाद समयनाथ पिता घुराउ माझी उम्र 48 साल पड़ोसियों के साथ अपने घर के सामने बैठा था। पड़ोसी से उधार रुपयों को लेकर बात कर रहा था, इसी बीच गांव के आंगनबाड़ी सहायिका का कार्य करने वाली प्रभा एक्का आई और उसी मामले में कहा सुनी हुई। इसके बाद प्रभा एक्का ने मृतक का कॉलर पकड़कर तामचा मारते हुए मारपीट कर दी। जब मृतक की पत्नी पहुंची और किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। लेकिन सरेराह महिला से मार खाने के बाद युवक ने घर में एक कापी में नोट लिखा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
