बिलासपुर। पुलिस, आबकारी और मंदिर रक्षा समिति की संयुक्त टीम ने भनवारटंक के मरहिमाता मंदिर के आस पास शराबखोरी करने वालो 10 लोगों को अपने शिकंजे में लिया है। इन सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत करवाई की गई है।
ग्राम भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर आसपास के जिलों, राज्यों के लोगो के लिए पिछले कई सालों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है। पिछले दिन वहां खाना बनाते समय विवाद हो गया था और एक युवक की हत्या हो गई थी। इसके पहले बिलासपुर में पदस्थ एक अधिकारी के साथ भी मारपीट हो चुकी है। मंदिर परिसर के आसपास अवैध शराब की बिक्री के साथ असामाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा लगा रगता है। इन्ही सब कारणों से 3 दिन पहले पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल धार्मिक स्थल मरहिमाता मंदिर का निरीक्षण कर पुलिस व राजस्व अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक निर्देश दिए थे। उसी कड़ी में रविवार को बेलगहना पुलिस, आबकारी विभाग का बल, एवं मरही माता मंदिर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने, अपने पास रखने एवं पीने वाले 10 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
