बिलासपुर। ऑपरेशन करने के पहले ही एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने बिलासपुर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस में शिकायत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चयुरी भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के खम्हरिया गांव के युवक प्रवेश कुमार कौशिक का दो साल पहले कानन पेंडारी के सामने एक्सीडेंट हो गया था। तब बिलासपुर हॉस्पिटल में उसका ऑपरेश किया गया था। हांथ को सीधा रखने के लिए रॉड डाला गया था। दो साल बाद गुरुवार को युवक के परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर को दिखाया। तब डॉक्टर गोपेंद्र सिंह दीक्षित ने ठीक हो जाने पर रॉड निकालने की सलाह दी। तब परिजन उसे हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया युवक के बीपी, शुगर समेत हर तरह की जांच करने के बाद शुक्रवार को शाम चार बजे ऑपरेशन करने का समय तय किया गया। शाम चार बजे प्रवेश कश्यप को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया इसके बाद आधा घंटे बाद डॉक्टर बाहर निकलकर परिजन को बताया कि युवक का हार्ट फेल गया और उसकी मौत हो गई। इतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए तो उन्हें भी कुछ समझ नही आया की क्या हो गया। कुछ देर हंगामा करने के बाद परिजन सीधे सिविल लाइन थाने आ गए और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम ले लिए सिम्स की मार्चयुरी भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
