बिलासपुर। मंगला चौक में शनिवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत भर भराकर गिर गई। इमारत के गिरने में एक बार फिर से निगम ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। इमारत के दीवाल से लगकर ठेकेदार ने नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था। विधायक और व्यापारियों के दबाव पर निगम ने मुआवजा के रूप में पीड़ित को 10 लाख रुपए का चेक दे दिया है। इसके पहले नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण ही एक मजदूर की मौत हुई थी।
मंगला चौक स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर्स एवं उनके द्वारा संचालित ज्वेलरी शॉप की बिल्डिंग शनिवार सुबह तड़के भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के गिरते ही कोहराम मच गया। आते जाते लोग दहशत में आ गए और इधर उधर भागने लगे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने किसी के दबे होने की आंशका से नगर निगम और पुलिस थाने में फोन कर दिया। हालांकि उनके आते आते नौ बज गए थे। कुछ ही देर में शहर विधायक शैलेश पांडेय, मेडिकल और सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य के अलावा आसपास के ज्यापारी भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही दुकान का संचालक भी पहुंच गया। चौक में चक्काजाम की तैयारी होने लगी थी। तब निगम आयुक्त कुणाल दुदावत को बुलाया गया और मौका दिखाकर ठेकेदार की करतूत को बताया गया। दुकान से लगकर निगम ठेकेदार नाला निर्माण के लिए खुदाई करके छोड़ दिया था, यही खुदाई बिल्डिंग के गिरने का कारण बन गई। दुकान के मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि नाला खुदाई के बाद से ही दुकान में दरार आ गई थी। जिसकी शिकायत एवं सूचना 2 दिन पहले निगम को दी गई थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई और आज यह हादसा हो गया। दस बजे के आते आते वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आक्रोशित भिड़ ठेकेदार पर साख कार्रवाई करने की बात करने लगे। गरमागरम बहस होने लगी। इधर दुकान संचालक रोने लगा। इसके बाद माहौल खराब होता देख पीड़ित को मुआवजा के रूप में ठेकेदार संघ की ओर से पांच लाख रुपए का चेक दिया गया है।
नगर निगम के आयुक्त कुनाल दुदावत ने इमारत गिरने के मामले में अपर-आयुक्त की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जाँच समिति बनाई गई है। जांच समिति में एडीशनल कमिश्नर नगर निगम, मुख्य अभियंता नगर निगम, भवन अधिकारी नगर निगम, सुपरिटेंडेट इन्जीनियर और पीडब्लूडी के इंजीनियर शामिल किया गए हैं। यह समिति 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 16, 2026राम मंदिर में भाजपा और VHP का कब्जा, कलेक्शन सेंटर बन गया है इनका – विकास उपाध्याय
बिलासपुरJuly 16, 2026ढाबा संचालक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, 6 युवक गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरJuly 16, 2026नगर निगम ने 5 लाख का बैग बांटा और 6 लाख की मिठाई ..! किसी को मिली क्या ..?
बिलासपुरJuly 15, 2026रतनपुर-कोटा मार्ग में लुटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, नगद और दो मोटरसाइकल जप्त
