बिलासपुर। अटल बिहारी बाजपाई विश्वविद्यालय में इस सत्र से नेचुरोपैथी का कोर्स शुरू हो रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बिना तैयारी के संत विनोबा भावे प्राकृतिक शिक्षा संस्थान से MOU कर लिया है। अब क्लास लगाने के लिए सायकल स्टैंड को तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स के विद्यार्थी सायकल स्टैंड में बैठकर पढ़ाई करेंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डा एडीएन वाजपेयी ने पिछले दिनों संत विनोबा भावे प्राकृतिक शिक्षा संस्थान के साथ समझौता किया था। इस समझौते के अनुसार अब विश्वविद्यालय में नियमित रूप से नेचुरोपैथी कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। इस सत्र से एडमिशन देने की भी तैयारी है। लेकिन यूनिवर्सिटी में इसके लिए कोई तैयारी नही है, न तो छात्रों को बैठाने के लिए क्लासरूम है और न ही अभी कोई सिलेबस तैयार हुआ है। कोर्स शुरू कराने की आपाधापी में यूनिवर्सिटी ने सायकल स्टैंड के शेड को क्लासरूम के रूप में तैयार किया जा रहा है। शेड के चारों तरफ सिंगल ईंट से दीवाल तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसी में फ्लोरिंग करके एक कमरा बनाया जाएगा। इसी में नैचुरोपैथी के बच्चे बैठकर पढ़ाई करेंगे।
00 है काम का कोर्स
विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पंच महाभूत तत्वों (मिट्टी, पानी, धूप, हवा व आकाश) पर आधारित है। विशेषज्ञों से सलाह लेकर घर पर ही इलाज संभव है। इसके अंतर्गत जोड़ों का दर्द, ऑर्थराइटिस, स्पॉन्डलाइटिस, सियाटिका, पाइल्स, कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, श्वांस रोग, दमा, ब्रॉनकाइटिस, सीओपीडी (क्रॉनिक, ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) व त्वचा संबंधी रोगों का सफलतम उपचार होता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
