बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कहना है कि धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल लगातार झूठ बोल रहे है और जनता को गुमराह कर रहे है। धान खरीदी के लिए केंद्र की मोदी सरकार हर साल पैसा दे रही है, पीछले साल 52 हजार करोड़ रुपए दिए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये राशि केंद्र ने राज्य को फ्री में दिए? उन्होंने कहा कि बदले में राज्य सरकार ने FCI को उतनी राशि का चावल दिया।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार झूठ पर झूठ बोल रही है। धान खरीदी के मामले पर राज्य सरकार के मंत्री सदन में कुछ और कहते हैं तो सदन के बाहर कुछ और कहते हैं। कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वे अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा राज्य सरकार यह बताएं कि उसके द्वारा राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से ऋण लेने वाले कितने किसानों का ऋण माफ किया गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे एक भी किसान का कर्ज सरकार ने माफ नहीं किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धान खरीदी का पूरा पैसा केंद्र सरकार दे रही है। जबकि प्रदेश सरकार केवल बोनस का पैसा दे रही है। श्री चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर 51 करोड़ 563 लाख रुपए खर्च कर चुकी है। जबकि धान खरीदी पर प्रदेश सरकार के द्वारा केवल 11 करोड़ 148 लाख रुपए ही खर्च किए गए हैं। इन आंकड़ों को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा विधानसभा में दिए जाने का उन्होंने दावा किया है। नारायण चंदेल ने कहा कि हर गांव में कुछ किसानों का रकबा गिरदावली में कम कर दिया गया है जबकि कहीं-कहीं किसानों के खेत ही गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे भी चमत्कार बताया कि प्रदेश में रकबा कम होने के बाद भी धान का उत्पादन अधिक कैसे हो गया..? श्री चंदेल पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब लगातार टालते रहे कि अगर भाजपा की सरकार आएगी तो कितने रुपए में धान की खरीदी किसानों से करेगी..? उन्होंने यह जरूर कहा कि अभी चुनाव में समय है और इस बात की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में जरूर की जाएगी। इस दौरान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
