Skip to content
बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पूरी एक मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली की बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा। इधर कांग्रेस ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। एक मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इधर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा कि एक मार्च को, दोपहर एक बजे सभी कांग्रेसजन बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा में उपस्थित होकर इस उत्सव में शामिल हो और यात्रियों का स्वागत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिलासपुर से नियमित विमान सेवा की बहू प्रतीक्षित मांग रही है, पर किन्ही कारणों से प्रारम्भ नही हो पा रहा था, तब बिलासपुर के युवाओं ने हवाई सेवा जन संघर्ष समिति के माध्यम से लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे, जिसमे शहर के सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ ,आमजन समय समय पर धरना देकर अपनी सहभागिता निभाते रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम आया और 01 मार्च से नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रहा है ,सभी कांग्रेसजन ऐतिहासिक क्षण में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। इधर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा कि एक मार्च को, दोपहर एक बजे सभी कांग्रेसजन बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा में उपस्थित होकर इस उत्सव में शामिल हो और यात्रियों का स्वागत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिलासपुर से नियमित विमान सेवा की बहू प्रतीक्षित मांग रही है, पर किन्ही कारणों से प्रारम्भ नही हो पा रहा था, तब बिलासपुर के युवाओं ने हवाई सेवा जन संघर्ष समिति के माध्यम से लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे, जिसमे शहर के सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ ,आमजन समय समय पर धरना देकर अपनी सहभागिता निभाते रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम आया और 01 मार्च से नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रहा है ,सभी कांग्रेसजन ऐतिहासिक क्षण में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी