बिलासपुर। एस्मा लागू किये जाने के बाद हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों की काम पर वापसी शुरू हो गई है। हड़ताल पर गए 570 संविदा कर्मचारियों में से 123 कर्मचारी आज काम पर वापस लौट आए है। ये सभी अपनी पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग देकर इसकी सूचना सीएमएचओ कार्यालय को दी है। काम पर वापस आने वालों में अधिकांश सीएचओ एवं द्वितीय एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) शामिल हैं जो कि ग्रामीण इलाकों में स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों में कार्यरत हैं। बचे कर्मचारियों को सीएमएचओ ने तत्काल ज्वाइनिंग करने की लिखित चेतावनी दी है। अन्यथा राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार कठोर कार्रवाई भुगतने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। राज्य स्तर पर स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा इन हड़ताली कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर गत 3 जुलाई से हड़ताल पर चले गये इसलिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हो, अतः स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित करते हुए 11 जुलाई को एस्मा लगा दी और हड़ताल को अवैधानिक घोषित कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 21, 2026सर्पदंश मुआवजा का कमीशन खाने वाले दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कईयों पर गिरेगी गाज, पूरे गिरोह का होगा भंडाफोड़
बिलासपुरJuly 20, 2026बाबाधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर : चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मंडल के बिलासपुर, चांपा , रायगढ़ , बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में रुकेगी गाड़ी
कोरबाJuly 20, 2026पति ने की पत्नी की हत्या, आखरी पैग को अकेले पी गई पत्नी तो पति को आ गया था गुस्सा
राष्ट्रीयJuly 20, 2026बिहार के नक्सल क्षेत्र से पकड़ाया 15 करोड़ का डकैत, छत्तीसगढ़ में भी कर चुका है 5 करोड़ की डकैती, 11 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
